प्रसन्नता का विकास

EOH Book cover.jpg

प्रसन्नता का विकास

हम सब प्रसन्न रहना चाहते हैं। परन्तु हम प्रसन्नता कैसे प्राप्त कर सकते हैं? यह क्या है? क्या इसमें बदलाव हो सकता है? यदि हाँ... तो कैसे? यदि इसमें हमेशा बदलाव होता रहता है, तो हम इसे स्थिर कैसे रखेंगे?  “प्रसन्नता का विकास” इन प्रश्नों की छानबीन करती है और न केवल यह बताती है कि प्रसन्नता कैसे प्राप्त करें, अपितु यह भी बताती है कि समय के साथ प्रसन्नता की हमारी परिभाषा कैसे बदलती है।
कई वर्षों के विस्तृत अध्ययन द्वारा डॉ.अश्कान फरहादी ने सभी क्षेत्र के लोगों के प्रसन्नता प्राप्ति हेतु पैटर्न, सिद्धांतों और तकनीकों की पहचान की है जिससे उन्हें प्रसन्नता प्राप्त/अनुभव हो सके।
आप वर्तमान में जीवन के किसी भी चरण में हों “प्रसन्नता का विकास” की सहायता से आप अपने जीवन को उन्नत कर सकते हैं, आपके लिए प्रसन्नता का तात्पर्य और उद्देश्य क्या है का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

 
 

भीतर देखें

 
 
book.png
 

प्रसन्नता विकसित होती है 

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारी प्रसन्नता कई स्तरों पर विकसित होती है। अनुभवात्मक स्तर पर, हम सुख के पीछे भागते हैं और अंत में संतुष्टि के आनंद को प्रसन्नता समझते हैं। हालांकि, हम पल-पल के ख़ुशी के अनुभवों को जोड़कर अपनी प्रसन्नता विकसित कर सकते हैं। इस प्रकार हमारी प्रसन्नता सरल, सहज और अनुभवात्मक रूप से आगे बढ़ कर योजनाबद्ध, ज्ञानात्मक और वैचारिक रूप में विकसित होती है। 

 

 

लेखक के विषय में 

 

IMG_6119.jpg
 
 

प्रसन्नता - एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, और पैथोलॉजी

इस यात्रा में, हम प्रसन्नता की शारीरिक रचना का विश्लेषण करेंगे तत्पश्चात् हम प्रसन्नता के शरीर विज्ञान में प्रसन्नता के टुकड़े व्यक्तिगत रूप से और एक दूसरे के साथ कैसे काम करते हैं, जानेंगे। अंत में, हम यह जानेंगे कि पैथोलॉजी हमारी प्रसन्नता को किस प्रकार प्रभावित कर सकता है।

 

सैंपल अध्याय

निःशुल्क 

प्रसन्नता की ओर अपनी यात्रा शुरू करें और यह किताब पढ़ें। दो अध्याय निःशुल्क प्राप्त करें, जो प्रसन्नता क्या है और आप इसे कैसे प्राप्त कर सकते हैं पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

किताब खरीदें 

यात्रा प्रारंभ करें 

अपनी प्रसन्नता का स्वामी बनने के लिए तैयार हैं? आज ही “प्रसन्नता का विकास” खरीदें और बेहतर जीवन के विकास का प्रारंभ करें। आप यह कर प्रसन्न होंगे। 

डॉ. अशकान फरहादी

 
 
 

जीवन वृत

डॉ. अश्कान फरहादी  पिछले दो दशकों से चिकित्सक, शोधकर्ता और अकादमिक सेटिंग्स के शिक्षक हैं और वर्तमान में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरविन में एक स्वयंसेवक एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वे कई शोध परियोजनाओं शामिल रहे हैं और कई साइंटिफिक पेपर्स, किताब एवं किताब अध्यायों के लेखक व सह लेखक हैं।

वे एक उच्च सम्मानित और अनुभवी बोर्ड प्रमाणित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं। उनके पास क्लीनिकल रिसर्च में मास्टर डिग्री है और वे अमेरिकन कॉलेज ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के एक वरिष्ठ सदस्य हैं। कई प्रमुख विश्वविद्यालयों में शोधकर्ता और प्रोफेसर के रूप में उन्हें व्यापक अनुभव है। इससे पहले, वे शिकागो के रश विश्वविद्यालय में एक नैदानिक संकाय थे, जहाँ उन्होंने सामान्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं, जैसे कि इर्रीटेबल आंत्र सिंड्रोम (आईबीएस) और सूजन आंत्र रोग (आईबीडी) पर अपनी नैदानिक रुची और शोध पर ध्यान केंद्रित किया।

वे वर्तमान में मेमोरियल केयर मेडिकल ग्रुप में पाचन रोग केंद्र के निदेशक और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरविन में स्वयंसेवक संकाय के रूप में कार्य कर रहे हैं, जहाँ वे गैस्ट्रोएन्टरोलॉजी फैलोशिप प्रोग्राम में पढ़ाते हैं। वे ऑरेंज कोस्ट मेमोरियल मेडिकल सेंटर (ओसीएमएमसी) से संबद्ध हैं।

 डॉ. फरहादी ने स्वयं या टीम के साथ 100 से अधिक पत्र, विभिन्न चिकित्सा प्रकाशनों और पत्रिकाओं के लिए लेख  तथा सारणियों का लेखन किया है। इसके अतिरिक्त, वे गतिशील आहार, इर्रीटेबल आंत्र सिंड्रोम और सकारात्मक मनोविज्ञान पर कई पुस्तकों के लेखक हैं जिन्हें व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है और पाँच अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद किया गया है। उनकी प्रसिद्ध पुस्तकों में से एक I Have IBS, Now What? है जो 2008 में मूलतः प्रकाशित की गयी थी और अब यह छठे प्रकाशन के रूप में उपलब्ध है। डॉ. फरहादी के नाम छः U.S. पेटेंट हैं और छः अन्य पेटेंट अभी लंबित हैं, जो रोगियों की देखभाल के लिए डिजाइन किये गए हैं।

 पिछले कुछ वर्षों से वे एक ऐसे विषय पर अपनी खोज और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो उनके लिए बहुत ही व्यक्तिगत और महत्त्वपूर्ण है: सफलता और प्रसन्नता। 

कई वर्षों के श्रम से इस विषय पर काम करते हुए, उन्होंने विस्तृत सूचना और विवरणों को इकट्ठा किया है और एक बहुत ही संक्षिप्त और व्यावहारिक स्वरूप में “प्रसन्नता का विकास” आपके लिए प्रस्तुत किया है।


 
 
Dr. Ashkan Farhadi

Dr. Ashkan Farhadi

 
 
"कुछ लोगों ने प्रसन्नता के रहस्य को ढूँढने में अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी है। मैंने भी प्रसन्नता के रहस्य की खोज की और जितना मैंने इसे ढूँढा उतना ही कम मैंने पाया। वास्तव में, इस किताब में मेरा लक्ष्य प्रसन्नता के रहस्य को प्रसन्नता के विज्ञान में स्थानांतरित करने का है। "
 

विडिओ

 

किताब

जितना आप समझते हैं प्रसन्नता उससे भी अधिक नजदीक है। “प्रसन्नता का विकास” आपको यह समझने में मदद करेगी कि प्रसन्नता क्या है और इसके साथ आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और सफलता में सुधार कर बेहतर संतुष्टि और उन्नति की ओर ले जाती है।


 

किताब के अध्याय निःशुल्क प्राप्त करें 

प्रसन्नता का एक प्रमुख तत्व यथार्थवादी और सार्थक लक्ष्य बनाना और उन्हें प्राप्त करना है। संयोगवश, लक्ष्य की स्थापना और व्यक्तिगत विकास की यह प्रक्रिया व्यापार, रिश्तों और स्वास्थ्य का भी आधार है। आप “प्रसन्नता का विकास” द्वारा प्रसन्नता की प्राप्ति और अपनी सफलता की नींव रख सकते हैं।

अध्याय का ट्रेलर देखें और आरंभ करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


सफलता की राह वीडियो


किताब के अन्दर देखें

CHAPTER 1

Introduction

CHAPTER 2

Happiness Across Cultures and Time

CHAPTER 3

How Do We Maintain our Happiness? (The Happiness-Generating System)

CHAPTER 4

Conceptual Happiness (Happiness Guard Part I)

CHAPTER 5

Happiness in the Making (Happiness Guard Part II)

CHAPTER 6

Accepted versus Acquired Happiness

CHAPTER 7

Am I Happy? The Prime Question of All Time

CHAPTER 8

The Evolution of Happiness (How Does Our Happiness Grow?)

CHAPTER 9

How Do We Claim Our Success? (Are We Smarter Than Our Goals?)

दो अध्याय निःशुल्क प्राप्त करें!

  1. जब आप हमारे न्यूजलेटर की सदस्यता लेंगे, तो आपको दो अध्याय निःशुल्क मिलेंगे

आप हमारे न्यूजलेटर की सदस्यता लेकर डॉ. अश्कान फरहादी और उनके कार्य के संपर्क में रह सकते हैं। आप उनकी पुस्तक, कार्य, प्रेस और उपस्थिति आदि सभी के साथ अपडेट रहेंगे। और सबसे अच्छी बात, आपको “प्रसन्नता का विकास” के दो अध्याय निःशुल्क मिलेंगे। क्या आपकी कोई टिप्पणियाँ या प्रश्न हैं? इस पृष्ठ पर फ़ॉर्म भरकर हमसे संपर्क करें।